You are currently viewing VADH Movie Review

VADH Movie Review

 

VADH MOVIE REVIEW

Vadh:- Release Date and Cast.

  • 9 दिसम्बर 2022
  • भाषा- हिन्दी 
  • टाइमिंग- 1 घंटा 50 मिनट 
  • ड्रामा मूवी 
  • कास्ट-

1. 

Sanjay Mishra 

2. 

Neena Gupta 

3. 

Saurabh Sachdeva 

  • जसपाल सिंह संधु और राजीव बरनवाल के निर्देशन मे बनी ‘वध’ फिल्म को 2022 मे नेट्फ़्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। 1 घंटे 50 मिनट की यह मूवी एक ड्रामा और सस्पेंस मूवी है। जिसमे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने कमाल का अभिनय किया है। जो आपके दिल को छू जाएगा। 

‘वध’ फिल्म की कहानी-

  • इस फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड स्कूल मास्टर के जीवन पर आधारित है। जो कर्ज़ के बोझ से दबा हुआ है। और एक कर्ज़दार द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। रिटायर्ड स्कूल टीचर के जीवन मे एक नया मोड तब आता है। जब कर्ज़ से परेशान होने की वजह से क्रोध मे उसके हाथो से एक हत्या हो जाती है। 
  • रिटायर्ड टीचर (संजय मिश्रा) जो अपने बेटे के सपने को पूरा करने के के लिए लोन लेते है। लेकिन उनको अपने बेटे से निराशा हाथ लगती है। क्यूंकी उनका बेटा विदेश मे पढ़ाई करने के बाद वंही पर सेटल हो जाता है। और जो कर्ज़ उसने लिया था उसको वापस नहीं देता है।
  • इस फिल्म मे एक माता-पिता की बेबसी को दिखाया गया जो अपने बेटे की पढ़ाई के  लिए अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज़ ले लेते है जिसको उनका बेटा विदेश जाने के बाद भरने को कहता लेकिन वो भूल जाता है। और जब शम्भूनाथ (संजय मिश्रा) और उनकी पत्नी विडियो कॉल पर उससे बात करना चाहते है। तो वो किसी न किसी बहाने से उन्हे टाल देता है। 
  • क्यूंकी अब विदेश मे ही उसकी शादी हो चुकी है। और उसका एक बच्चा भी है। और अब उसके जीवन  मे अपने माता-पिता के लिए कोई स्थान नहीं है। 
  • लेकिन जब बार-बार उसको कॉल किया जाता है तो वह बात करने के लिए तैयार हो जाता है और फोन पर ही गुस्सा करने लगता है। उसके पिता उसको समझाते है। की हमने पैसे के लिए कॉल नहीं किया है। बस हम अपने पोते को एक बार देखना चाहते है। लेकिन वह नहीं सुनता है। और फोन रख देता है।
  • फिल्म का पहला हाल्फ थोड़ा स्लो है जो थोड़ा परेशान करता है। लेकिन सेकंड हाल्फ मे फिल्म मे काफी मिस्ट्री है इस फिल्म मे एक बुजुर्ग दंपत्ति के इमोशन को मिस्ट्री के रूप मे प्रजेंट करता है। 
  • कुल मिलकर यदि आपको सस्पेंस वाली फिल्मे पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए ही है इस फिल्म मे आपको संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की काफी उम्दा एक्टिंग देखने को मिलेगी इस फिल्म मे आपको कही भी बोरियत महशूश नहीं होगी। 

यह नेट्फ़्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली मूवी है।     


 

Leave a Reply